खूबसूरती के खजाने से भरा है पहलगाम, ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए मशहूर है पर्यटन स्थल

admin

दिल्ली (एकता): जम्मू और कश्मीर में दूर-दूर से सैलानी खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। यहां एक मशहूर पर्यटन स्थल है, जिसका नाम है पहलगाम। बता दें कि पहलगाम कश्मीर का प्रसिद्ध स्थल है। पहलगाम पर्यटन के शांत, आकर्षक व मनमोहक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां काफी चीज़ें देखने और घूमने लायक हैं। इसके अलावा यहां पर्यटक गोल्फ खेलते हैं।

पहलगाम में कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है। यह समुद्र तल से  2,740 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पहलगाम के हिल स्टेशन प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए हैं। यहां देवदार और चीड़ के लंबे-लंबे पेड़ लगे हुए हैं, जो कि इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। पहलगाम में वैसे तो काफी एडवेंचर्स देखने लायक हैं लेकिन कुछ खास एडवेंचर्स काफी प्रसिद्ध हैं। ट्रैकिंग और मछली पकड़ना यह दो एडवेंचर्स के लिए पहलगाम काफी प्रसिद्ध है।

बताया जाता है कि पहलगाम में दो नादियां बहती हैं, लिद्दर नदी और शेषनाग। शेषनाग झील का पानी नीले-हरे रंग का होता है। यह दोनों ही नदियां बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। पहलगाम में आप कश्मीर की खूबसूरती का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। कई लोग चिरागह घाटी, बेटाब घाटी, बैबल वाटरफॉल को देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

बॉलीवुड सितारों के लिए पहलगाम जगह काफी मायने रखती हैं। कई कपल यहां घूमने-फिरने के लिए भी आते हैं। कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी हैं। बता दें कि यह पर्यटन स्थल ज्यादातर सैलानियों के लिए प्रसिद्ध है। पहलगाम में आप रिवर राफ्टिंग, गोल्फिंग और पारंपरिक कश्मीरी वस्तुओं की खरीददारी भी कर सकते हैं। पहलगाम में जंगल और बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने का अलग ही मजा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *