दिल्ली (एकता): सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि बेरोजगार युवाओं के लिए बिहार लोक सेवा आयोग कई पदों पर भर्तियां निकालेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार कुछ ही दिनों बाद आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि इसके लिए युवाओं को आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। बताया जा रहा है कि यह भर्ती 15 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक होगी। जिसके चलते प्रदेश में बिहार लोक सेवा आयोग कुल 346 पद भरने जा रहा है। जिनमें राजस्व अधिकारी, कनिष्ठ चुनाव अधिकारी व अन्य पद शामिल होंगे। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेगा वो ग्रेजुएट हो और उसके पास इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। तभी उसे नौकरी मिल पाएगी। इसके साथ ही रैंक के हिसाब से ही युवाओं को चुना जाएगा और उनकी उम्र 20/21/ 22 साल और अधिकतम आयु 37/40/42 साल तय की गई है।
उम्मीदवार चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा/मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार चिकित्सकीय रूप से सेहतमंद होना चाहिए। जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस देनी होगी। फीस 600 रुपए रखी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपए फीस देनी होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।