‘हाउसफुल 5’ का ऐलान करते ही फैमिली के साथ वेकेशन पर निकले Akshay Kumar, एयरपोर्ट पर Cool Look में आए नजर

admin

दिल्ली (एकता): अक्षय कुमार बॉलीवुड के फेमस एक्टरों में से एक हैं। वह अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर और टेलीविजन प्रेंजेटर भी हैं। अक्षय कुमार मार्शल आर्टस की कला में भी काफी निपुण हैं। उन्होंने सभी फिल्मों में एक्शन, नेगेटिव, कॉमेडी, रोमांटिक सभी तरह के किरदारों को निभाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ऐलान किया था। उसके बाद वह फैमिली के साथ वेकेशन पर निकल पड़े।

बता दें कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ नजर आए। अक्सर वह अपनी बेटी के साथ कैमरे के सामने नहीं आते हैं लेकिन इस बार उनकी कई तस्वीरें सामने आई। एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार बिना स्लीव की जैकेट और मैचिंग ट्रैक पैंट में नजर आए। वह काफी कूल अंदाज में लग रहे थे। फैंस को उनकी लुक काफी पसंद आई। जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टियों पर निकल जाते हैं। फैमिली के साथ समय बिताने के लिए अभिनेता कहां गए हैं, ये तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय की आने वाली फिल्में

बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के अलावा ‘ओएमजी 2’ में आने वाली है। बात करें अभिनेता के करियर की तो वह 1987 में फिल्म “आज” से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन यह 1992 में आई फिल्म “खिलाड़ी” थी, जिसने उन्हें एक अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई। इसके अलावा अभिनेता ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में की।  “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी,” “मोहरा,” “ये दिल्लगी,” और “दिल तो पागल है” जैसी फिल्मों में उन्हें काफी प्रशंसा मिली। उन्होंने ‘सिंह इज किंग’, “ओएमजी- ओह माय गॉड !,” और “पैडमैन” शामिल हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *