रेस्टोरेंट में खाने के बाद क्यों मिलती है सौंफ और मिश्री, जानें फायदे

admin

दिल्ली (एकता): जब हम कहीं बाहर किसी रेस्टोरेंट या ढाबे पर खाना खाते हैं तो उसके बाद वह हमें कटोरी में सौंफ और मिश्री देते हैं। कई लोगों को यह नहीं पता होगा कि इसके पीछे कारण क्या है। कई लोग सोचते होंगे कि ‘टिप’ देने के लिए सौंफ मिश्री रखी जाती है। कई लोग सोचते हैं कि यह माउथ फ्रेशनर के रूप में दिया जाता है। हां, यह सच है। लेकिन इसको खाने के साथ-साथ कई फायदे भी हैं। हर किसी की अलग-अलग राय है। आज हम आपको इसके फायदे बताते हैं।

 

जानिए सौंफ और मिश्री खाने के क्या-क्या होते हैं फायदे:-

1.पाचन तंत्र को मजबूत रखती है

सौंफ और मिश्री का सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत रहता है। सौंफ में फाइबर, कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अक्सर लोग खाना खाने के बाद इसे खाते हैं, क्योंकि इससे खाना भी जल्दी पचता है और पेट भी ठीक रहता है।

2.हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती

सौंफ-मिश्री को मिलाकर खाने से हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। बॉडी का लेवल अच्छा रहता है। इसलिए काफी लोग खाना खाने के बाद इसका सेवन करते हैं। यह बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को भी सही करती है। सौंफ में विटामिन सी पाया जाता है।

3. इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है

अक्सर कई लोगों की बॉडी का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। लेकिन अगर आप सौंफ और मिश्री का सेवन करते हैं तो ये हेल्दी कॉम्बिनेशन आपके लिए सबसे अच्छा तरीका है। इसे खाने से इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

4. मुंह की दुर्गंध को भी करता है दूर

सौंफ और मिश्री ‘माउथ फ्रेशनर’ का भी काम करता है। इसे खाने के बाद मुंह से आने वाली दुर्गंध चली जाती है। जिससे आप फ्रैश महसूस करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *