डिनर डेट पर स्पॉट हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार, ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

admin

दिल्ली (एकता): बिग बॉस 14 फेम सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी और अभिनेत्री दिशा परमार के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिशा परमार जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है। बता दे कि कपल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबर फैंस से शेयर की थी। हाल ही में राहुल अपनी पत्नी के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए। अभिनेत्री इस दौरान ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आई। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया हुआ था। दिशा के चेहरे पर प्रग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा था। दोनों कपल ने पैपराजी के सामने पोज दिए।

जानकारी के मुताबिक दिशा और राहुल स्टाइलिश लुक में दिखे। राहुल वैद्य की पत्नी ने डिनर डेट पर शॉर्ट बॉडीकॉन, फुल-स्लीव वाली ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यूजर ने कपल पर काफी प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि सबसे रोमांटिक और क्यूट जोड़ी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें कि दिशा और राहुल ने मई में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था, “मम्मी डैडी और बेबी की ओर से नमस्ते।” गौरतलब है कि दिशा परमार और राहुल वैद्य ने 16 जुलाई, 2021 को मुंबई में शादी की थी।

जानकारी के मुताबिक राहुल वैद्य कई रियलिटी सीरीज में दिखाई दिए। उन्होंने ‘इंडियन आइडल’, ‘झलक दिखला जा 7’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ और ‘बिग बॉस 14’ में अपनी भूमिका निभाई। दिशा परमार कई फेमस डेली सोप में मुख्य भूमिका निभा चुकी है। फिलहाल वह नकुल मेहता के साथ ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ में नजर आ रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *