पिंक कलर की ड्रेस में Disha Paatni की बोल्ड तस्वीरें हुई वायरल, एक्ट्रेस की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिटनेस और अलग लुक के लिए काफी फएमस है। वह अपनी बोल्ड अदाओं से हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दिशा पाटनी अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बनीं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री ने अवॉर्ड नाइट में डार्क पिंक रिविलिंग ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह काफी हॉट नजर आई। हर किसी की नजर उनसे हट ही नहीं रही थी। वहीं फैंस उनकी अदाओं पर फिदा हुए।

बता दें कि GRAZIA MILLENNIAL AWARDS में दिशा पाटनी ने ड्रेस के कलर की हिल्स पहनी हुई थीं। उन्होंने अपने लुक को सिम्पल रखा। इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे थे। वहीं दिशा की सोशल मीडिया पर वायरल हुए तस्वीरों पर फैंस ने कई कमेंट किए। अवॉर्ड नाइट में दिशा ने अपने हुस्न से चार चांद लगा दिए। हर कोई उनकी तारीफ करने से हट ही नहीं रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले दिशा नाइट मैनेजर की स्क्रीनिंग में पहुंची थी। वहां भी उनकी लुक ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था।

जानकारी के मुताबिक दिशा पाटनी बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। दिशा फिल्‍म एम एस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी के लिए ‘आइफा का बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू’ अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी है। अभिनेत्री ने अपने करियर में साल 2015 में एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। उन्हें फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी से ही पहचान मिली। इसके बाद उन्होेंने फिल्म बाघी 2 में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलती गई और उन्होंने कई अहम रोल अदा किए। दिशा ने फिल्म ‘कुंगफू’ में जैकी चैन के साथ काम किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *