नौकरी की राह देख रहे युवा आज ही कर दें अप्लाई, असम राइफल्स में निकली भर्तियां

admin

दिल्ली (एकता): नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल असम राइफल्स में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार असम राइफल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जुलाई है। इच्छुक उम्मीदवार आज ही इस भर्ती के लिए अप्लाई कर दें। बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 81 पदों पर नौकरियां निकली हैं।

ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2023 से शुरू होंगे। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए आवेदन फीस फ्री है। सभी उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।नोटिफिकेशन की भर्ती उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्र 18 से लेकर 28 साल तक रखी गई है।

इस भर्ती में आयु की गणना 1 अगस्त 2023 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन सत्यापन, शारीरिक परीक्षण, खेल परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। बता दें कि हमारे देश में काफी युवा हैं जो कि नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कई युवा अच्छे नंबर लेकर पढ़-लिख तो जाते हैं लेकिन उन्हें जब नौकरी नहीं मिलती तो वह परेशान होकर तलाश में विदेश में चले जाते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *