दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में फिर मौसम का मिजाज बदला। शुक्रवार सुबह राजधानी में बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार बारिश से पारे में गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक राजधानी में भारी बारिश की संभावना जताई है। उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 17.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। गुरुवार को भी दिल्ली में बारिश का मौसम रहा। जिससे तापमान में भी गिरावट आई। गौरतलब है कि पिछले महीने भी राजधानी में रिकॉर्डतौर बारिश हुई। जिससे दिल्ली वासियों ने राहत की सांस ली।