PM मोदी ने की Delhi Metro की सवारी, तस्वीरों में देखें यात्रियों के साथ बैठकर की बातचीत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली विश्वविद्यालय को 100 साल पूरे हो गए हैं। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की सवारी की। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में पीएम मोदी ने शामिल होने के लिए ट्रेन से एक बार फिर यात्रा की। यहां प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में न्यौता दिया गया है।

खास बात यह है कि मोदी ने पहले मेट्रो के वन कार्ड के जरिए एंट्री की और फिर ट्रेन में आम लोगों के साथ बैठकर बाचतीच भी की। जिससे हर किसी के चेहरे पर खुशी दिखी। बताया जा रहा है कि पीएम ने पूरे नियम कानून के साथ मेट्रो की यात्रा की। इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट की हैं।

उन्होंने गुरुवार को ही ट्वीट कर समारोह में शामिल होने की जानकारी दी थी। पीएम ने कहा था कि वह शुक्रवार को दिल्ली के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। गौरतलब है कि ब्रिटिश शासन के दौरान 1 मई 1922 को डीयू की स्थापना हुई थी। उन्होंने साल 1978 में डीयू से बीए किया था।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *