दिल्ली (एकता): टीवी की दुनिया में अपना सिक्का जमाने के बाद अविका कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अविका गौर आज अपना 30 जून को अपना 26वां जन्मदिन मना रही है। बता दें कि अविका गौर को ‘बालिका वधू’ से पहचान मिली थी। उन्होंने ‘आनंदी’ किरदार में खूब सुर्खियां बटोरीं। दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इतना ही नहीं उसने महज 14 साल की उम्र में ही ‘ससुराल सिमर का’ शो में लीड रोल निभाया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अब अविका गौर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है। इससे पहले अविका ने कृष्णा भट्ट की फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से बतौर लीड रोल में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने करियर में काफी मेहनत से सफलता हासिल की। फैंस के दिनों में जगह बनाई। आज अविका के लाखों से ज्यादा फैंस हैं।

जानकारी के मुताबिक अविका गौर का जन्म मुंबई में 30 जून 1997 में हुआ। आज उसकी दुनियाभर में काफी पहचान बनी हुई है। 26 साल की उम्र में वह अपने हुस्न का जलवा दिखा रही हैं। वह काफी खूबसूरत हो गई है। उन्होंने काफी छोटी सी उम्र में ही हर किसी के दिलों पर राज करने लगी। उन्होंने कई भाषाएं सीखीं। वह हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गुजराती भी बोल लेती हैं।

खास बात यह है कि वह एक इकलौती अभिनेत्री है जिन्हें वियतनाम में प्रतिष्ठित फेस ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक समय था जब अभिनेत्री आयने के सामने खुद को देखकर रोती थी। दरअसल वह अपने वजन को देखकर काफी परेशान रहती थी। जिसके चलते उसने अपना वजन घटाने की सोची। आज वह काफी हॉट और स्टाइलिश दिखती है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
