दिल्ली (एकता): मानसून का मौसम शुरू होते ही लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि मानसून में बारिश के पानी से होने वाली बीमारियों से बचना चाहिए। आपको बता दें कि इसमें फंगस नंबर वन पर आती है, फंगस बहुत जल्दी ग्रो करती है। इससे खुजली बहुत जल्दी बढ़ती है। बारिश का मौसम आते ही कई लोग राहत महसूस करते हैं लेकिन यहीं कई बार हमको ही नुकसान पहुंचाती है। मौसम आते ही बैक्टीरिया हर जगह पनपने लगते हैं। बारिश में आप खुद को चाहे जितना भी बचा लें लेकिन आपके पैर इस गंदे पानी की चपेट में आ ही जाते हैं। बरसात में सिर्फ पैरों का ही नहीं बल्कि पूरे शरीर का भी ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में पसीने या बारिश से गीले हुए कपड़ों को भी लंबे समय तक न पहने। आइए आपको कुछ हेल्थ टिप्स देते हैं जिनके जरिए आप फंगल इंफेक्शन से आपनी बॉडी का ख्याल रख सकते हैं।

1. बारिश के मौसम में रबड़ या प्लास्टिक फुटवियर चुने
बारिश के मौसम में आपको अच्छे फुटवियर पहनने चाहिए। जिससे आपके पैरों में पानी न जाए। क्योंकि बंद कपड़े के जूते या सैंडल्स डालने से बचना चाहिए। क्योंकि ये पैरों में नमी जमा कर देता है, जिससे आपको फंगल इंफेक्शन हो जाती है। इसलिए आपको सही फुटवियर चुनने चाहिए।

2. बरसात में पैरों के नाखूनों को छोटा रखें
बरसात के दिनों में आपको अपनी बॉडी के कई अंगों का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादातक आप अपने पैरों के नाखूनों का ध्यान रखें। बारिश के मौसम में आपको नाखून नहीं बढ़ाने चाहिए। क्योंकि इससे पैरों में गंदगी और नमी जमा होगी। आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि नाखूनों को स्किन से चिपकाकर ना काटें। क्योंकि इससे भी इंफेक्शन हो सकता है। अपने शरीर को सुखाएं और स्वच्छ रखें। बॉडी की देखभाल करनी काफी जरूरी है।

3. त्वचा की देखभाल करें
बरसात के दिनों में अपने शरीर का ध्यान रखें। आप हर रोज नहाए। गीले कपड़े और जूते पहनने से सावधान रहें। क्योंकि बारिश के मौसम में ज्यादातर गीले कपड़े और जूतों की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए आपको खासकर त्वचा का ध्यान रखना चाहिए।

4. पानी में नमक मिलाकर पैरों को करें साफ
मानसून के मौसम में अगर आपको पैर गीले हो रहे हैं तो फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आपको पानी में नमक मिलाकर पैरों को थोड़ी देर के लिए रखना चाहिए। फिर उसके बाद आप सादे पानी से पैर धो लें। ऐसा करने से बारिश में होने वाली इंफेक्शन से बचा जा सकता है।
