दिल्ली (एकता): अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको अपनी सेहत के लिए कई बातों पर ध्यान देना काफी जरूरी है। सिर्फ खाना ही हेल्दी नहीं होता बल्कि खाना खाने से पहले और उसके दौरान भी कुछ बातें ऐसी हैं जिनपर आपको ध्यान देना होगा। जैसे आप खाना खाने से पहले हाथ धोते हैं उसी तरह खाने के बाद भी आपको नहाना नहीं चाहिए। आपने सुना होगा कि अक्सर घर में बड़े बजुर्ग खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से मना करते हैं। दरअसल खाने के बाद नहाने से पेट में दर्द उठने के साथ-साथ पाचन संबंधी परेशानियां आती हैं।

खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद ही नहाना चाहिए। चाहे सुबह का नाश्ता हो या फिर रात का डिनर। खाने के बाद गर्म पानी से ना नहाएं। स्वीमिंग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है। खाने के बाद आपके शरीर का तापमान पहले से ही बढ़ा हुआ होता है।

खाना खाने के कितने घंटे के बाद नहाना चाहिए
बता दें कि खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद नहाना चाहिए। क्योंकि नहाने से यह प्रक्रिया बंद हो सकती है क्योंकि शरीर तापमान को कंट्रोल नहीं करता। आपके शरीर के अंगों में बढ़ते खून को आगे बढ़ने से रोक देता है। ठंडे पानी से नहाने से शरीर का तापमान बदल जाता है। इसलिए खाने के तुरंत बाद नहाने से बचने की सलाह दी जाती है। खाना खाने के बाद नहाने से आपका इम्यून सिस्टम भी स्टीमुलेट हो जाता है। जिससे आपको पेट की समस्या होने लगती है। अगर आप सुबह चाय भी पीते हैं तो उसके तुरंत बाद भी आपको नहाना नहीं चाहिए। क्योंकि चाय का तापमान गर्म होता है। इससे नहाने पर आपकी बॉडी का टेंपरेचर बिगड़ सकती है।
