दिल्ली (एकता): अमीषा पटेल हिंदी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर यह मुकाम हासिल किया है। वह इन दिनों फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई के माहिम दरगाह में पहुंची। जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का दरगाह जाना कई यूजर्स को रास नहीं आया। उन्होंने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया।

बता दें कि अमीषा पटेल ब्लैक कलर के सूट में दरगाह पहुंची। कई लोगों ने उनकी जमकर तारीफ भी की। लेकिन यूजर्स बोले कि गदर 2 सुपर फ्लॉप होगी। अमीषा के इस वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट भई किए। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ। फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार है। वहीं सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने गदर 2 का प्रमोशन शुरू किया। दरगाह पहुंचने पर अभिनेत्री ने लोगों को खाना भी बांटा।
View this post on Instagram
ये फिल्में देंगी गदर 2 को टक्कर
बताया जा रहा है कि सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जो कि फैंस को काफी पंसद आया। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को टक्कर देने के लिए 11 अगस्त को रणबीर-रश्मिका की ‘एनिमल’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ रिलीज होने वाली है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्में ‘गदर 2’ को टक्कर दे सकती हैं। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।
