दिल्ली के कई शहरों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से लोगों को मिली राहत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक बार फिर मौसम सुहावना हुआ। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बता दें कि यह मानसून की पहली बारिश हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। जिससे ठंड का माहौल बन गया। हालांकि राजधानी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन कई इलाकों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि मानसून 26 जून को हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। मानसून के रफ्तार पकड़ने के कारण दिल्ली में बादल छाए रहे। दोपहर के समय नजफगढ़, पालम, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नरेला जैसे इलाकों में ही बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 33.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश का माहौल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *