​Jobs 2023: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, ICMR ने निकाली कई पदों पर भर्तियां, जानें सैलरी पैकेज

admin

दिल्ली (एकता): देश में लाखों-करोड़ों युवा रोजगार की तलाश में यहां से वहां भटक रहे हैं। बढ़ती आबादी और संसाधनों के अभाव के चलते युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। हजारों युवा विदेशों में रोजगार की तलाश में जा रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट नौकरी मिलना अब आसान नहीं है। युवाओं को इसके लिए भी धक्के खाने पड़ते हैं। कई गरीब लोग अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर बड़ा करते हैं लेकिन जब उन्हें नौकरी नहीं मिलती तो घर का गुजारा करना तक मुश्किल हो जाता है। इसी बीच युवाओं को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राहत दी है। नौकरी के इधर-उधर भटक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आईसीएमआर ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार नौकरी करना चाहते हैं वह भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की आखिरी तिथि 21 जुलाई है। इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन और लेबोरेटरी अटेंडेंट के पद शामिल हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की उम्र 25 से 30 साल के बीच तय की गई है। इन पद पर चयनित उम्मीदवारों का सैलरी पैकेज 1,12,400 रुपए होगा। हर पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। टेक्निकल असिस्टेंट का 35 हजार से वेतन शुरू होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से लेकर 56 हजार तक का वेतन दिया जाएगा। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और तय प्रक्रिया के जरिए ही चुना जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *