दिल्ली (एकता): अगर आप भी ज्यादा वजन और मोटापा से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में 7 सब्जियां शामिल करनी होंगी। अगर आप आपना खान-पान ठीक रखेंगी तो फैट बर्न होगा। आप डेली डाइट में डिनर के साथ इन सब्जियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको इन सब्जियों को हर रोज बदल कर खाना होगा। यह सब्जियां वजन घटाने में सही साबित होंगी। इतना ही नहीं आपको कुछ ही दिनों मेंवजन कम दिखाई देगा। बस इसके लिए आपको फास्ट फूड, तली हुए चीजें कम बंद करनी होंगी। तभी आपका वजन कम हो सकेगा। क्योंकि चर्बी को घटाना काफी मुश्किल है। ये आपकी बॉडी के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। ज्यादा चर्बी शरीर के लिए ठीक नहीं है, जैसे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल हृदय, रोग और कैंसर।

चर्बी कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां
- करेला
करेले में मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की मात्रा होती है। करेले का जूस आपको सुबह खाली पेट पीना चाहिए। करेला एक लो कैलरी वाली सब्जी है, जो कि मोटापा घटाता है। करेला खाने से बहुत अधिक मात्रा में वजन कम होता है इसलिए करेले को डाइट में शामिल करना चाहिए।

- गाजर
गाजर खाने से वजन कम होता है। गाजर में कैरोटीनॉयड इम्यून फंक्शन को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। गाजर का जूस आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है।

ब्रोकली
ब्रोकली ऐसी सब्जी है जो वजन कम करती है। ब्रोकली फाइबर, पोटेशियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। यह लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए जानी जाती है। ब्रोकली में भी भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। शुगर के मरीज को हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए। ब्रोकली में विटामिन सी होता है।

- चुकंदर
चुकंदर खून बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन बी पाया जाता है। चुकंदर आपकी ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। इससे वजन भी कम होता है।

- खीरा
खीरा खाने से कैलोरी, फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम आदि की मात्रा कम होती है। यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खीरा वजन कम करने में कारगर माना गया है। खीरा पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है और खाना आसानी से पचाता है।

- लौकी
लौकी वजन घटाने में काफी मददगार है। काफी लोग लौकी की सब्जी का खाते हैं। कई लोग तो लौकी का जूस भी पीते हैं। जो कि सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लौकी एक ऐसी सब्जी है जो तेजी से वजन को घटाती है। इसमें कई प्रकार के प्रोटीन होते हैं।

- पालक
पालक में कई प्रकार के फाइबर और ढेरों विटामिन पाए जाते हैं। वजन और चर्बी घटाने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए। ये हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर खून की कमी तक को दूर करती है। रात के खाने के साथ नियमित रूप से इन्हें अपने खाने में शामिल करें।
