दिल्ली (एकता): गौहर खान बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह कई टीवी शोज को भी होस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि गौहर खान ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू यश राज की फिल्म राकेट सिंह:सेल्समैन ऑफ़ द इयर से किया। वह मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस’ की विनर भी रह चुकी हैं। वह अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया। खास बात यह है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद ही काम पर कमबैक कर लिया। जिससे हर कोई हैरान है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में एक स्टाइलिश फोटोशूट करवाया। जिसमें उन्हें देखकर फैंस की नजरें हट ही नहीं रही। खास बात यह है कि उन्होंने बेटे को जन्म देने के डेढ़ महीने बाद ही काम शुरू कर दिया। दरअसल अभिनेत्री एक इवेंट का हिस्सा बनी है। जहां वो काफी स्टाइलिश लुक में पहुंचीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आई। हर कोई उनकी लुक की तारीफ कर रहा है।

तस्वीरों में गौहर खान ने पर्पल कलर की ब्लेजर ड्रेस पहनी हुई है। उनके पोज देखकर हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस की अदाएं उनके लुक की खूबसूरती बढ़ा रही हैं। दूसरी तरफ प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद ही जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन कर 10 दिनों के अंदर ही वजन घटाया। गौहर के इस वायरल वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-वह अलग ही ग्लो कर रही हैं।

गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और फनी वीडियो पोस्ट करती हैं। जैद उन पर काफी प्यार लुटाते हैं और अभिनेत्री का ख्याल भी रखते हैं। बता दें साल 2020 में 25 दिसंबर को गौहर ने जैद संग निकाह किया था। 39 साल की उम्र में उन्होंने खूबसूरत बेटे को जन्म दिया।
