दिल्ली वासियों को CM केजरीवाल की सौगात, 42 EV चार्जिंग स्टेशन का किया उद्धाटन

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली वासियों को अरविंद केजरीवाल ने बड़ी सौगात दी है। बता दें कि राजधानी में किफायती ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने 42 और ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने पीपीपी मोड पर 100 चार्जिंग स्टेशन खोलने की घोषणा की थी।

जानकारी के मुताबिक राजधानी में अब लगभग 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं। दरअसल दिल्ली में प्रदूषण में भारी कमी देखी गई थी। सरकार के द्वारा उठाए कदमों से हर स्थिति सुधरती हुई दिखाई दी। केजरीवाल ने 2020 में देश की पहली पहली ईवी पॉलिसी बनाई। आज दिल्ली में 13 प्रतिशत ईवी वाहन खरीदे जा रहे हैं। दिसंबर में राजधानी में बिकने वाले कुल वाहनों में 16.7 प्रतिशत ई-वाहनों की रही जो देश में सर्वाधिक है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *