एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं Bigg Boss 16 फेम अब्दु रोजिक, इस टीवी सीरियल में निभाएंगे अहम रोल 

admin

दिल्ली (एकता): दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और बिग बॉस के 16 फेम अब्दु रोजिक ने अपने क्यूट अंदाज से काफी लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। अब अब्दु के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वह अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जी हां, अब्दु रोजिक अपने हुनर से बड़े-बड़े को मात देते थे। वह दुनियाभर में काफई फेमस हो गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब्दु रोजिक जल्द ही टीवी के मशहूर सीरियल में अपना अहम रोल निभाएंगे।

बता दें कि अब्दु रोजि 19 साल के सिंगर बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट्स में से एक थे। अब्दु भारत में अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में गेस्ट के रूप में भी काम किया। अब्दु जल्द ही छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करने वाले हैं।

खास बात यह है कि वह जी टीवी के ‘प्यार का पहला नाम: राधा मोहन’ नामक सीरियल में नजर आएंगे। वह इस सीरियल में एक कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे। इस खबर से अब्दु के फैंस काफी खुश हैं। वह इनके सीरियल का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। अब्दु अपनी आवाज से हर किसी के दिल में जगह बना लेते हैं। वह काफी समय से सिंगिंग की दुनिया में अपना हुनर दिखा रहे हैं। उनका रैप सॉन्ग ‘ओही दिल जोर’ दुनियाभर में काफी फेमस हुआ था, जिसके बाद उन्हें एक स्टार का दर्जा दिया जाने लगा।

जानकारी के मुताबिक अब्दु रोज़िक मूल रूप से ताजिकिस्तान से हैं। उन्होंने अपने करियर में ग्राउंड जीरो से सफलता हासिल की। अब्दु रोज़िक ने अपने जीवन के बारे में बताया कि वह 3-10 डॉलर से कमाता था। शहर से मेरे घर तक मुझे कार से ढाई घंटे लगते थे। मेरे पास फैमिली कार नहीं थी और मैं रोड टैक्सी लेता था। मेरा घर खराब स्थिति में था। एक दिन उसने इंस्टाग्राम आईडी बनाई और एक दिन में उसके 25K फॉलोअर्स हो गए। जिसके चलते वह दुनियाभर में काफी फेमस हो गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *