बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाती है चेहरे पर खुजली, जानें कारण

admin

दिल्ली (एकता): मौसम बदलने के साथ-साथ हमारे शरीर में भी कई हार्मोन्स बदलते रहते हैं। हर किसी की अपनी स्किन के हिसाब से कोई न कोई प्रभाव देखने को मिलते रहते हैं। किसी के चेहरे पर खुजली होनी शुरू हो जाती है। जिससे उनकी त्वचा खराब हो जाती है। कई बार ये खुजली अपने आप ठीक भी हो जाती है। बारिश की वजह से यह परेशानी आती है। लेकिन ज्यादा खुजली करने से आपको नुकसान भई हो सकता है। इसलिए आपको इसका तुरंत ख्याल भी रखना पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं चेहरे पर खुजली किन कारणों से होती है।

1. धूप में त्वचा को ढक कर निकले

धूप भी आपकी खुजली का कारण हो सकती है। ज्यादादेर धूप में रहने से चेहरे की समस्या बढ़ जाती है। चेहरा लाल पड़ जाता है। अगर आपकी त्वचा सेंसटिव है तो आपको धूप से बचना चाहिए। आपको अपना चेहरा ढक कर ही बाहर निकलना चाहिए।


2. गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचे 

आपको अपने चेहरे पर गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाने पर ध्यान देना चाहिए। कई बार ऐसा कई लोग करते हैं कि वब बिना सोचे समझे प्रोडक्ट खरीद तो लेते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल करना नहीं जानते। जिससे उन्हें एलर्जी हो जाती है। जिससे उनके चेहरे पर खुजली शुरू हो जाती है। इसलिए कोई भी नया प्रोडक्ट ट्राई करने से पहले उसको अच्छी तरह से परख लेना चाहिए।

3. गंदगी से भी होती है खुजली की समस्या 

कई बार गंदगी से भी खुजली की समस्या होनी शुरू हो जाती है। इसलिए हमें अपने चेहरे का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई लड़का दाढ़ी रखता है तो उसे भी अपने चेहरे का ध्यान रखना चाहिए। आपको बाहर से आते ही अपना फेस फेस वॉश से क्लीन करना चाहिए। वहीं महिलाएं भी अपना मेकअप क्लीन करने के लिए डायरेक्ट फेस वॉश के इस्तेमाल से बचें। मेकअप ब्रश को हर रोज साफ करें। आपको फेस वॉश की जगह गुलाब जल या क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

4. गालों पर खुजली से हो सकती है सोरायसिस बीमारी

कई बार गालों पर खुजली से आपको सोरायसिस बीमारी से भी जूझना पड़ सकता है। सोरायसिस जैसे स्किन इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *