साउथ सुपरस्‍टार महेश बाबू ने खरीदी Range Rover गोल्डन कार, करोड़ों में है कीमत

admin

दिल्ली (एकता): महेश बाबू साउथ के सुपरस्‍टार फिल्म उद्योग के जाने-मानें अभिनेता हैं। वह सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक है। उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत से सफलता हासिल की। बता दें कि अभिनेता की हर फिल्म देखने लायक होती हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं।

महेश बाबू अपनी शानदार एक्टिंग के लिए दर्शकों को काफी पंसद हैं। वह अपनी फिल्मों में जान झोंक देते हैं। वहीं बात करें उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की तो उनके पास एक से बढ़कर एक कारें हैं लेकिन उन्होंने हाल ही में शानदार लग्जरी गोल्ड रेंज रोवर एसवी खरीदी। जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रेंज रोवर को सेलिब्रिटीज काफी पसंद करते हैं। अभिनेता की कार सबसे अलग भी है और उसका रंग बेहद प्यारा है। वह गोल्ड कलर में है। खास बात यह है कि पूरे हैदराबाद में इस रंग की रेंज रोवर किसी के पास भी नहीं है। यह सबसे महंगी कारों में शुमार हैं। उनकी गोल्ड कलर की गाड़ी अलग ही चमक रही है। फैंस को उनकी गाड़ी काफी पंसद आई। महेश बाबू हाल ही में हैदराबाद में ड्राइव का लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी कार के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि अभिनेता महेश बाबू डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म ‘गुंटुर कारम’ में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का उनके फैंस ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार महेश ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहली फिल्म साल 1979 में ‘नीडा’ में एक बाल कलाकार के तौर पर काम किया। अपनी पहली फिल्म के लिए राज्य नंदी पुरस्कार जीता था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *