Arjun Kapoor की Birthday पार्टी पर Malaika Arora ने ‘छैयां छैयां’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, Video Viral

admin

दिल्ली (एकता): अर्जुन कपूर एक बॉलीवुड भारतीय फिल्म अभिनेता है। वह आज यानि 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर का सफर फिल्म इश्कजादे’ से शुरू किया। हालांकि उनके लिए यह सफर आसान नहीं था। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर ने 25 जून की रात प्री-बर्थडे पार्टी का कार्यक्रम रखा, जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस जन्मदिन की पार्टी में उनकी बहनें अंशुला और खुशी कपूर के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी पार्टी का हिस्सा बनीं। मुंबई में बारिश के बीच पार्टी में मेहमान काफी जमकर नाचे। दूसरी तरफ इस पार्टी में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मालइका अरोड़ा के डांस की काफी चर्चा हो रही थी।

मलाइका के डांस ने अभिनेता की पार्टी में महफिल सजाई। हर कोई उनके डांस पर झूमने को मजबूर हो गया। मलाइका के डांस का एक इनसाइड वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें वह खुलकर मस्ती के डांस करती दिखाई दे रही हैं। अर्जुन कपूर के घर में बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने अपने फैमस सॉन्ग छैया-छैया पर डांस किया। इस दौरान उन्होंने व्हाइट गाउन पहना हुआ था। जिस पर रेड हार्ट बने हुए थे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स पेयर किए हुए थे। मलाइका का डांस देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं वह सभी डांस करने पर मजबूर हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

गौरतलब है कि साल 2018 में मलाइका एक फैशन वीक में रैंप वॉक पर लोगों के बीच अर्जुन कपूर को चीयर करते नजर आई थीं। इन सबके बाद अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते नजर आए हैं। हालांकि दोनों शादी कब करेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि बॉलीवुड में एक्टिंग से पहले अर्जुन कपूर लंबे समय तक फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *