दिल्ली में बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सड़कों पर उतरेगी 200 नई ई-बसें

admin

दिल्ली (एकता): बस से सफर करने वाले दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि राजधानी में सड़कों पर करीब 200 इलेक्ट्रिक बसें उतरेंगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह बसें पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी। जानकारी के मुताबिक जो लोग बसों की कमी से परेशान हो रहे हैं उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी।

बता दें कि अब इन बसों की रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो गया है। नई इलेक्ट्रिक बसों के 1,500 के बेड़े में से ये पहली 200 बसें होंगी, जिन्हें शामिल किया जाएगा। राजधानी में डीटीसी की 4060 बसें चलती हैं। अब बसों को डिपो में चार्ज भी किया जाएगा। वहीं 755 बसें खड़ी हाेने के लिए छह डिपो बनाने का काम अंतिम चरण में है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *