दिल्ली (एकता): दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। वह अपनी फिटनेस और स्टाइलिश लुक के चलते चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री मुंबई एयरपोर्ट पर कूल एंड कम्फी लुक में स्टाइलिश दिखीं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हुई। एयरपोर्ट पर उनकी लुक को देखकर सब हैरान हुए। वह सादगी में नजर आई। जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण सोमवार सुबह हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए निकली। वह बेज कलर के ट्रैकसूट में नजर आई।

उन्होंने कैजुअल आउटफिट को व्हाइट स्नीकर्स, एक ब्राउन कलर के बैग और डार्क सनग्लासेस के साथ पेयर किया था। फैंस को उनकी लुक काफी पंसद आई। एयरपोर्ट पर दीपिका के हाथ में जो बैग था उसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगी तो उन्होंने पैपराजी के लिए एक स्माइल भरा पोज दिया। उनकी सादगी ने ही सबका दिल जीत लिया। बता दें कि फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में दीपिका पादुकोण प्रभास, अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी और अब कमल हासन के साथ नजर आएंगी। हालांकि उन्होंने अपनी अब तक की फिल्मों में एक से बढ़कर एक रोल अदा किए हैं। उनकी फिल्में काफी हिट रहीं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री की अगली फिल्म ‘फाइटर’ भी मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इसमें वह पहली बार ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। दीपिका की एक्टिंग को हर कोई पंसद करता है।
