अब पर्यटक यमुना में उठा सकेंगे बोटिंग का लुत्फ, सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ बैराज के बीच जल्द चलेगी बोट

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ बैराज के बीच यमुना में जल्द ही बोट चलती नजर आएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल की पहल पर आईटीओ बैराज के बीच पहली यात्रा हुई।

बताया जा रहा है कि इससे पहले यमुना में पानी में तैरती गंदगी, मलबे सहित कई समस्याओं के कारण योजना पूरी नहीं हो सकी। अब एनजीटी के आदेश पर यमुना के जीर्णोद्धार को लेकर काम शुरू किया। शनिवार को भारतीय नौसेना की वर्क बोट का पहली बार संचालन किया।

बता दें कि इसी दिशा में यमुना के सीमित हिस्से में नौका को एक परिवहन के साधन के रूप में संचालित करने की कल्पना की गई। 20 जून तक लगभग 30 मीटर चौड़ा एक चैनल तैयार कर दिया गया। शनिवार सुबह वर्क बोट का ट्रायल रन किया गया। शुरुआत में ट्रायल रन की योजना 3 किमी की दूरी के लिए बनाई गई थी। बोट को एक स्पेशल जेट्टी पर सफलतापूर्वक खड़ा कर दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *