दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख को मानसून की एंट्री, जानें मौसम का हाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। बारिश का दौर शुरू हो रहा है। रविवार से मौसम की करवट देखने को मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 25 से लेकर 27 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बारिश के साथ-साथ येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। विभाग का कहना है कि 28 जून तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून पीरियड में बारिश में गिरावट आने की संभावना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *