अमरनाथ भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही बाबा बर्फानी की कठिन यात्रा

admin

दिल्ली (एकता): बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ की यात्रा शुरू होने वाली है। बता दें कि यह यात्रा भारत की सबसे प्रसिद्ध हिंदू तीर्थयात्राओं में से एक है। यह सबसे कठिन यात्राओं में से एक हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए 13,500 फीट की ऊंचाई पर जाना पड़ता है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हर साल भक्त इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही जो 31 अगस्त तक पूर्ण होगी। खास बात यह है कि यह यात्रा इस बार 62 दिनों की होगी। हर साल लाखों भक्त इस यात्रा का हिस्सा बनते हैं। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। आप ऑनलाइन भी बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

यात्रा पर 70 साल तक के भक्त जा सकते हैं। अगर कोई महिला छह हफ्ते या उससे ज्यादा दिनों की गर्भवती है तो वह इस यात्रा पर नहीं जा सकती। अमरनाथ यात्रा को 2 रास्ते जाते हैं। लेकिन लोग बालटाल से ही यात्रा करनी पंसद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने इसके लिए खास प्रबंध किए जाएंगे। सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर यात्रा शुरू की जाएगी। अगर किसी भक्त को कोई सांस लेने या कुछ और वजह से परेशानी होती है तो उसकी भी उसके भी इंतजाम किए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *