दिल्ली (एकता): एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। उनके चुलबुले अंदाज को हर कोई पंसद करता है। हाल ही में फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की सक्सेस के बाद सारा अली खान ने फिर से महाकाल के मंदिर में शिरकत की। मीडिया सूत्रों के अनुसार महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री ने खजराना गणेश मंदिर में बप्पा का आशिर्वाद लिया।

बता दें कि गुलाबी रंग की साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां पहने नजर आई। उनकी लुक को हर कोई पंसद कर रहा था। दरअसल उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। फैंस उनकी तस्वीरों को देखते ही रह गए।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में जब अभिनेत्री सारा अली खान पहुंची तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे। खजराना गणेश मंदिर में वह पीच कलर के सूट में नजर आई। उन्होंने फैंस के साथ कैमरे के सामने कई तस्वीरें खिंचवाई। बता दें कि सारा अली खान पिछले तीन महीने में तीसरे बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची थीं।

गौरतलब है कि विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। काफी लोगों को यह फिल्म पंसद आई। हालांकि अभिनेत्री के फैंस उनकी एक्टिंग देखकर काफी खुश हुए। वह अपनी बातों और चुलबुली हरकतों से हर किसी को दीवाना बना लेती हैं। सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। उसके बाद उनकी कई फिल्में हिट रहीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई हटके रोल किए।
