दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी हाल ही में अपनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का प्रमोशन करने राजस्थान पहुंचे। बता दें कि दोनों ने जयपुर में जलमहल पर फिल्म को प्रमोट किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार कार्तिक और कियारा की यह फिल्म काफी रोमांटिक है। फिल्म आगामी 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को जैसे ही दोनों कपल फिल्म के लिए जयपुर पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कपल गुलाबी शहर जयपुर पहुंचे। इस दौरान जयपुर के जलमहल की पाल पर आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में कपल फैंस और मीडिया से रु-ब-रु हुए। जलमहल के सामने फिल्म के कई सीन क्रिएट किए गए। दोनों ने कैमरे के सामने कई पोज दिए। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा कि दर्शकों को हमारी ये फिल्म काफी पंसद आएगी। खास बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

कार्तिक आर्यन एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं। वह इन दिनों हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अपने करियर में पहचान बनाई। वह बॉलीवुड के सुपरस्टार बने हुए हैं। कार्तिक को ‘कोकी’ नाम से भी जाना जाता है। उनकी काफी फिल्में हिट रहीं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ से शुरुआत की। जो एक रोमांस कॉमेडी ड्रामा से भरी हुई थी। ‘आकाशवाणी’ ,फिल्म ‘कांची’, ‘गेस्ट इन लंदन’, फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, फिल्म ‘लुका छुप्पी’, ‘पति पत्नी और वो’, फिल्म ‘लव आज कल’, फिल्म भूल भुलैया 2 ऐसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

कियारा आडवाणी हिंदी सिनेमा की एक उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने काफी कम समय में कामयाबी हासिल की। अभिनेत्री की खूबसूरती और फेशन के सब दीवाने हैं। वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। कियारा ने भी काफी हिट फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आती हैं।
