दिल्ली (एकता): दिल्ली में पिछले दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। एनसीआर में मानसून को लेकर स्थितियां अनुकूल बनी हुई है लेकिन मानसून कब पैर पसारेगा यह कहा नहीं जा सकता। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुवार सबह भी बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ। लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला हुआ है। राजधानी में हफ्ते तक मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं 25 से 27 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बीच में उमस से लोगों को काफी परेशानी भी होती हैं।
अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होगी। 24 जून की रात से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में बारिश का दौर शुरु होगा। तेज हवाएं भी चलेंगी। लोगों को बस थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून जल्दी दस्तक दे दे सकता है। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 02.4 मिमी बारिश हुई। आयानगर में 5.9, मिमी।