राष्ट्रपति ने जयपुर के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीरज तंबोलिया को ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

admin

नई दिल्ली (एकता): देशभर में उत्कृष्ट सेवा देने वाले नर्सिंग कर्मियों को उनके सेवाभाव और समर्पण के लिए नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। बता दें कि समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित सम्मान से जयपुर के चाइल्ड एंड मदर हेल्थ हॉस्पिटल जेके लोन अस्पताल में नौकरी कर रहे सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीरज तंबोलिया को अवॉर्ड दिया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार नीरज तंबोलिया ने अपनी 31 साल की नौकरी में स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छा काम किया। जिसके चलते उन्हें प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कई मरीजों की जान बचाई। इतना ही नहीं स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यों में निरंतर सहयोग देने के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2022 दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *