The Kapil Sharma Show के इस सीजन का लास्ट एपिसोड हुआ शूट, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): ‘द कपिल शर्मा शो’ देश का सबसे मशहूर कॉमेडी शो है। जिसके जरिए दर्शकों का मनोरंजन होता था। शो दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता था। लेकिन हाल ही में खबर सामने आई है कि ये ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद होने जा रहा है। गुरुवार को इस शो के आखिरी दिन था। लेकिन इस शो से लोगों को काफी कुछ देखने, सुनने और सीखने को भी मिला। ये शो हर किसी का फेवरट शो थे। लाखों लोग इसे देखते थे। शो की टीम ने सेट पर आखिरी एपिसोड गुरुवार (22 जून) को शूट किया था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें सेट पर सभी एक साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। शो ने लोगों को खूब हंसाया। वहीं दूसरी ओर शो के बंद होने से सभी मायूस हैं। कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और शो के अन्य क्रू सदस्यों ने इन तस्वीरों में अपने खूबसूरत पलों को कैद किया। वहीं उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “यह खत्म हो गया है।”सुमोना ने आगे लिखा है, “हमारी सक्सेस के लिए रियल टीम जिम्मेदार है। आप सभी को थैंक्यू।” सुमोना ने एक में पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है। कपिल शर्मा ने भी अर्चना पूरन सिंह के साथ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कहा कि वह अपनी जर्नी पर टीकेएसएस की ‘रानी’ को कैसे याद करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

गौरतलब है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ का आखिरी एपिसोड 2 जुलाई या 9 जुलाई को आएगा। कपिल शर्मा शो की स्टार कास्ट जल्द ही यूएस टूर के लिए रवाना होगें। बताया जा रहा है कि पिछले तीन सीजन की तरह कपिल के शो का यह चौथा सीजन भी दर्शकों के लिए काफी मजेदार रहा। शो में लोगों को खूब हंसाया गया। दरअसल चौथे सीजन को खत्म करने के बाद कपिल शर्मा अमेरिका जा रहे हैं। इस बार वह अमेरिका में अपने शो का लाइव परफॉरमेंस करेंगे। पहला शो न्यू जर्सी 15 जुलाई को होने जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *