दिल्ली (एकता): टीवी के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार’ में फेमस अभिनेत्री तन्वी ठक्कर घर पर नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी। बता दें कि तन्वी ठक्कर ने बेबी बॉय को जन्म दिया। तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया पेरेंट्स बने। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में कपल ने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। जिसपर फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि तन्वी और आदित्य के घर 19 जून को बेटा हुआ था।
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक इस तस्वीर में उन्होंने लिखा, “सब कुछ यहीं से शुरू होता है,” वहीं अब कपल को फैंस और तमाम सेलेब्स पेरेंट्स बनने की खुशी में बधाई दे रहे हैं। तन्वी ठक्कर ‘गुम है किसी के प्यार’ शो में आने से पहले कई सीरियल में काम कर चुकी हैं।

वह ‘ये इश्क हाये’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘सर्वगुण सम्पन्न’, ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘सावधान इंडिया’ आदि में काम कर चुकी हैं। किश्वर मर्चेंट तनवी और आदित्य कपाड़िया को बधाई देते हुए लिखा, “आप लोगों को बधाई।” कई एक्टर ने भी न्यू मॉम-डैड को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि कपल ने 7 साल बाद 2021 में शादी की। इसके बाद 2023 में वह माता-पिता बने। ‘गुम है किसी के प्यार में’ में तन्वी ने काफी अच्छा किरदार निभाया था। वह काफी फेमस हुई। उन्हें इस शो से पहचान बनाने का मौका लिया।
