दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गुरुग्राम में बारिश से सड़कें जलमग्न

admin

नई दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का मिजाज देखने को मिला। राजधानी के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ। जिससे लोग मौसम का नजारा लेने के लिए घरों से बाहर निकले। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहेगा।

जानकारी के मुताबिक फिलहाल गुजरात में तूफान का असर भले ही कम हुआ हो लेकिन दिल्ली-एनसीआर में यह अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में भी बुधवार सुबह भारी बारिश से सड़कें पानी से भर गई। जिसके चलते सड़कों पर दो-दो फीट पानी भर गया। कई वाहन बारिश के पानी में मुश्किल से आ जा रहे थे। जिससे दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जमा हो गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *