‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ ने बेटे को दिया जन्म, Shoaib Ibrahim ने फैंस से शेयर की Good News

admin

दिल्ली (एकता): ‘ससुराल सिमर का’ से पॉपुलर हुईं दीपिका कक्कड़ ने खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री के घर कई सालों बाद खुशियां आई। बता दें कि पति व टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली और लिखा उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका कक्कड़ की यह एक प्री-मैच्योर डिलीवरी थी। वह और उनका बच्चा स्वस्थ हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस इस खुशखबरी से काफी खुश हैं। बता दें कि दोनों काफी समय के बाद पैरेंट्स बने हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने खुद ऑफिशियल पोस्ट के जरिए खुशखबरी सुनाई है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने डिलीवरी का अपेडट भी दिया है। दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने डिलीवरी को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, ‘अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ। बता दें कि जैसे ही अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया तो ये खबर तेजी से फैल गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)


गौरतलब है कि दीपिका यूट्यूब व्लॉग के जरिए लगातार चर्चा में रहती थी। वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर हेल्थ अपडेट देती रही थी। दीपिका कक्कड़ ने जनवरी में प्रेग्नेंसी की खबर सबको बताई थी। उन्होंने शोएब इब्राहिम के साथ फोटोशूट शेयर किया। बता दें कि कपल को ‘सुसराल सिमर का’ सीरियल में प्यार हुआ था। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दीपिका और शोएब की शादी साल 2018 में हुई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *