साउथ सुपरस्टार Ram Charan शादी के 11 साल बाद बने पापा, नन्ही परी के आने से खुशी से झूम उठा चिरंजीवी परिवार

admin

दिल्ली (एकता): राम चरण साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी फिल्मों का वजह से चर्चा में रहते हैं। वह किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं है। बता दें कि अभिनेता के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शादी के 11 साल बाद राम चरण पापा बने हैं। वह इस दिन का सालों से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि 20 जून को उनकी पत्नी उपासना ने बेटी को जन्म दिया। घर पर लाडली के आने से चिरंजीवी परिवार खुशी से झूम उठा। जानकारी के मुताबिक इस खास मेहमान का स्वागत करने के लिए वह कई सालों से इंतजार कर रहे थे। आखिर वो पल आज आ ही गया। हाल ही में राम चरण और उपासना ने शादी की 11वीं सालगिरह मनाई थी। 14 जून 2012 को राम चरण और उपासना शादी के बंधन में बंधे थे। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में उपासना ने बेटी को जन्म दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार के साथ-साथ राम चरण के फैंस भी उनको बधाई दे रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में कपल ने ये खुशखबरी सुनाई थी। इस खबर से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खास बात यह है कि प्रेग्नेंसी के बीच कपल कई देशों में घूमे-फिरे। उन्होंने इस पल को काफी एन्जॉय किया। राम चरण एक दक्षिण भारतीय अभिनेता, डांसर, निर्माता हैं। वे तेलुगु फिल्म के एक मशहूर एक्टर है। राम चरण को उनके अभिनय के लिए नंदी अवार्ड, दक्षिण फिल्मफेयर अवार्ड और सिनमा अवार्ड से भी नवाजा गया है। उन्हें संतोषम बेस्ट अभिनेता का अवार्ड भी दिया जा चुका है। उनकी फिल्म ‘RRR’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *