दिल्ली (एकता): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि 20 जून को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने अपने जन्मदिन पर सबसे पहले भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली में जगन्नाथ मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की। पीएम से लेकर तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। खास बात यह है कि मंगलवार दोपहर राजधानी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने खास एडवायजरी जारी की है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली की ओर से यह 45वीं जगन्नाथ रथयात्रा है। ये यात्रा हर मार्गो से गुजरेगी। ऐसे में पुलिस ने घर से निकलने से पहले कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। दूसरी ओर जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर में 56वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का कार्यक्रम शुरू हुआ है।
रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री आउटर रिंग रोड की तरफ से सफर करें या वह अफ्रीका एवेन्यू रोड से नई दिल्ली जा सकते हैं। आज राजधानी में कई मार्ग बंद रहेंगे।