दिल्ली (एकता): बॉलीवुड सितारे भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख रहे हैं। बता दें कि वेब सीरीज के साथ ओटीटी के बढ़ते क्रेज को लेकर स्टार्स धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड जगत के कई सितारे OTT डेब्यू करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक काजोल से लेकर करीना कपूर तक के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काजोल बॉलीवुड जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कम उम्र में काफी अच्छा मुकाम हासिल किया। उनकी सभी फिल्में काफी हिट रहीं। अब वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ ओटीटी पर वेब सीरीज में डेब्यू कर रही हैं। उनकी वेब सीरीज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है।

इसके साथ ही सारा अली खान भी अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की शानदार कमाई के बाद अब ‘ऐ वतन मेरे वतन’ से OTT पर छाएगी। बता दें कि सारा खान एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की। वह अपने चुलबुले अंदाज के लिए काफी फेमस है। जो फैंस के दिलों में जगह बना लेती है। बता दें कि अभिनेत्रियों के साथ-साथ अभिनेता भी इस वेब सीरीज की दुनिया में किसी से पीछे नहीं है।

आदित्य कपूर भी ‘द नाइट मैनेजर’ के साथ ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इसमें उनके साथ अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

करीना कपूर बॉलीवुड की मुख्य अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें कई फिल्मों में अलग रोल अदा किए। अब करीना कपूर खान काफी समय के बाद फिल्मी दुनिया में एंट्री कर रही हैं। उन्होंने वेब सीरीज के जरिए OTT डेब्यू करने की सोची। वे सुजॉय घोष की फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं।

इसी के साथ ही हम बात करते हैं उर्मिला मार्तोंडकर से। जो ‘तिवारी’ वेब सीरीज से ओटीटी की दुनिया में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। वह कई सालों से बॉलीवुड जगत से दूर रही हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। उनकी भी पहली बार वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ ओटीटी पर रिलीज हो रही है। हालांकि उनकी बॉलीवुड फिल्में काफी हिट रहीं।
