करण जौहर ने फिल्म निर्माता के रूप में पूरे किए 25 साल, बॉलीवुड के किंग खान ने कुछ खास अंदाज में दी बधाई

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के जाने-माने करण जौहर भारत के सबसे मशहूर फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। वह भारतीय फिल्‍म डायरेक्‍टर, निर्माता, स्‍क्रीनराइटर, कास्‍ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं जो कि हिन्‍दी फिल्‍मों में अपनी पहचान की वजह से जाने जाते हैं। उनका टीवी पर ‘कॉफी विद करण’ नाम का शो काफी मशहूर है। वह शो को खुद होस्ट करते हैं, जिसमें कई बड़े सितारे शिरकत करते हैं। हाल ही में करण जौहर ने बॉलीवुड में फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल पूरे किए। जिसपर बॉलीवुड के किंग खान ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान ने करण को भावुक होकर एक खूबसूरत नोट लिखकर बधाई दी। करण जौहर ने बतौर निर्देशक 25 साल पूरे किए। उनकी पहली फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी के प्रेम कहानी’ का टीजर लॉन्च हुआ। जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने दोस्त करण को खास बधाई दी। इतना ही नहीं किंग खान ने फिल्म के टीजर की तारीफ भी की। फिल्म ‘रॉकी और रानी के प्रेम कहानी’ इस साल जुलाई में रिलीज होने वाली है। करण ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ आलिया और रणवीर की जोड़ी को एक बार फिर देखने को मिलेगी। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फैंस को इस फिल्म का ब्रेसबी से इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)



शाहरुख खान ने अपने दोस्त करण के लिए नोट लिखा, ‘वाह करण, एक फिल्म निर्माता के रूप में तुम्हें 25 साल हो गए हैं। तुम एक लंबा सफर तय कर चुके हो बेबी! तुम्हारे पापा और मेरे दोस्त टॉम अंकल इसे ऊपर से महसूस कर रहे होंगे। मैंने तुम्हें हमेशा ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाने के लिए बोला, क्योंकि एक तुम ही हो, जो अपनी फिल्मों के जरिए से लोगों के दिलों में प्यार जगा सकते हो। वहीं दूसरी तरफ करण ने नोट का जवाब देते हुए कहा ‘भाई आई लव यू।

डायरेक्‍टर के तौर पर करण की सबसे मशहूर फिल्में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर, बॉम्‍बे टॉकीज रही। वहीं निर्माता के तौर पर कल हो ना हो, काल, कभी अलविदा ना कहना, दोस्‍ताना, कुर्बान, वेक अप सिड, मास नेम इज खान, आई हेट लव स्‍टोरीज, वी आर फैलिली, अग्निपथ, एक मैं और एक तू, स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर, गिप्‍पी, ये जवानी है दीवानी, गोरी तेरे प्‍यार में, हंसी तो फंसी, 2 स्‍टेट्स, हंपटी शर्मा की दुल्‍‍हनिया, उंगली जैसी फिल्में हिट रहीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *