दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज देखने को मिला। मंगलवार सुबह राजधानी में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार 2 घंटे की बारिश से लोगों के चेहरे पर खुशी झलकी।
मौसम विभाग ने 24-25 जून को भी बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बिपर+जॉय चक्र#वात का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला।
सुबह हुई बारिश के बाद कई जगहों पर ट्रैफिक जाम रहा। हालांकि 19 जून को हल्की बारिश हुई। इस दौरान 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहेगा।