दिल्ली (एकती): टेलीविजन अभिनेत्री और स्टैंड-अप कॉमेडियन सलोनी दैनी का आज जन्मदिन है। 22 साल की सलोनी का बोल्ड लुक हर किसी को हैरान कर रहा है। बता दें कि टीवी की ‘गंगूबाई’ के किरदार से उसको काफी पहचान मिली। वह इतनी फेमस हुई कि छोटी सी उम्र में हर कोई उसे अपने शो में एक्टिंग के लिए ऑफर देने लगे। वह कॉमेडी शो ‘छोटे मियां बड़े मियां’ का खिताब भी हासिल कर चुकी है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सलोनी डैनी का जन्म 19 जून 2001 को पुणे में हुआ था। अभिनेत्री सलोनी एक बाल कलाकार के रूप में शो में आई थी। उसने अपनी मेहनत से ही हर मुकाम हासिल किया।

जानकारी के मुताबिक छोटी सलोनी अब काफी ग्लैमरस हो गई है। लॉकडाउन के दौरान सलोनी ने अपने आपको इतना बदल दिया कि आज उन्हें कोई देखकर ये नहीं कह सकता की ये वहीं ‘गंगूबाई’ है। बता दें कि उसने अपना वेट कम करने के लिए काफी मेहनत की।

सलोनी ने अपने दोस्तों के साथ गोवा की ट्रिप की थी, जहां वह बिकनी में नजर आई। उसने अपनी टोन्ड बॉडी खुलकर फ्लॉन्ट की। जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। उसकी कई तस्वीरें वायरल हुई। वह समंदर किनारे बिकनी पहने घूम रही थी। उनकी तस्वीरों ने हर किसी का दिल जीत लिया। वह काफी खूबसूरत हो गई है। उसने डाइट और जिम से अपनी बॉडी को ही बदल डाला। अब वह अपने खाने-पीने का भी काफी ख्याल रखती हैं।

लॉकडाउन में उसने करीब 22 किलो वजन कम किया। अभिनेत्री ने बताया कि जब वह घर थी तो वह काफी कुछ खाती रहती थी। एक दिन वह लैपटॉप पर शो देख रही थी और अचानक स्क्रीन लॉक हो गई और मैंने लैपटॉप पर अपना चेहरा देखा। उसने कहा कि मैं बहुत मोटी लग रही थी। इसके बाद से ही उसने वजन घटाने की सोची। मैंने सही खाना और एक्सरसाइज करने की ठानी। अब मैं 58 किलो की हूं। लॉकडाउन ने उसकी जिंदगी ही बदल दी।
