दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार हुई बारिश से लोगों को बस थोड़ी देर के लिए ही राहत मिली। उसके बाद फिर से धूप का सामना करना पड़ा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को हुई बारिश से न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि दिन में आमतौर पर बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।