दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम का स्कूल इस समय काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि स्कूल दुनिया के टॉप-10 स्कूलों में शामिल हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड के एक संगठन ने 127 देशों में सर्वे किया, जिसमें दिल्ली एमसीडी की दिलशाद कॉलोनी स्थित नगर निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय को ‘कम्युनिटी कॉलैबरैशन’ श्रेणी में ‘World Best School Award’ मिला। ये वाक्य में काफी खुशी की बात है।
जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में कई चैंपियन के बच्चे भी पढ़ते हैं। निगम स्कूल को सम्मान मिलने से मेयर डॉ शैली ओबरॉय काफी खुश है। उन्होंने कहा कि राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा में परिवर्तन शुरू हुआ है। केजरीवाल सरकार के स्कूलों के विश्वस्तरीय मॉडल को निगम में लागू किया जा रहा है।