दिल्ली (एकता): सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिर पर सेहरा बांधकर और शेरवानी पहने करण देओल घोड़ी पर बैठे नजर आए। इस दौरान दादा धर्मेंद्र बारात में जमकर डांस करते नजर आए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 18 जून यानि रविवार को करण देओल और मंगेतर दृशा आचार्य दोनों शादी के बंधन में बंधे। वहीं मंडप से शादी की तस्वीरें भी सामने आई। हर तरफ करण की शादी की ही चर्चा चल रही है।

बता दें कि दुल्हन लाल लहंगे में नजर आई। उससे किसी की भी नजर नहीं हट रही थी। वहीं दूसरी शादी में पापा सनी देओल और चाचा बॉबी देओल व अभय के अलावा दादा धर्मेंद्र बाराती बने। दूल्हे राजा करण देओल ने भी डांस किया। दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे। हर कोई उनपर प्यार लौटा रहा था। फैंस ने भी उनकी तस्वीरों और वीडियो पर डेड सारा प्यार लौटाया। दोनों मंडप पर काफी खुश नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
करण देओल की दुल्हनियां दृशा आचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह लाल रंग के जोड़े में स्टेज की ओर जाती नजर आ रही है। वह खुशी से फूले ही नहीं समा रही। आखिर उनके घर में एक नए सदस्य की जो एंट्री हुई। गौरतलब है कि दृशा आचार्य, फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं। खास बात यह है कि दोनों बचपन से ही दोस्त हैं। आखिरकार उनकी यह दोस्ती प्यार में ही बदल गई। करण देओल ने 2019 में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी रिलीज होने वाली है। खुशी की बात यह है कि फिल्म से पहले ही उनके बेटे करण की शादी से घर में खुशियां गूंजेगी। वहीं फैंस को उनकी फिल्म का ब्रेसबी से इंतजार है।
