BIGG BOSS OTT 2 में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री, शो में नजर आए ये पॉपुलर कंटेस्टेंट, देखें Video

admin

दिल्ली (एकता): सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ ओटीटी के दूसरे सीजन के शुरू होने से हर किसी के चेहरे पर खुशी झलक देखने को मिल रही है। इस शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि शो में कई नामी चेहरे रिवील किए गए हैं। सलमान खान एक एक कर इस शो में हर कंटेस्टेंट्स का मंच पर स्वागत कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 से नया प्रोमो सामने आया। बता दें कि इस वीडियो में सलमान खान मंच पर शो को होस्ट करते नजर आए। यह शो 17 जून यानी शनिवार को रात 9 बजे शुरू हुआ। शो को सिर्फ जियो सिनेमा पर ही आप देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

खास बात यह है कि इस बार शो में इस शो में ऑडियंस भी अपने विचार दे सकती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया से लेकर आकांक्षा पुरी तक शो में कई सितारे पहुंचे हैं। इस बार बिग बॉस देखने लायक होगा। ऑडियंस ही इस बार लाइफ कंटेस्टेंट्स को गेम खिलाएगी। बता दें कि इस शो में कई नामी सितारे आए हैं। जैसे टीवी एक्ट्रेस फलक नाज काफी फेमस है। वह कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। एक्ट्रेस जिया शंकर को शो में दूसरे नंबर पर एंट्री मिली। तीसरे नंबर पर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान रहे।

जानकारी के मुताबिक कि इन्होंने शो में अकेले नहीं बल्कि जिया शंकर के साथ एंट्री की। जिसे देख फैंस हैरान रह गए। अकांक्षा पुरी ने तीसरी बार सलमान खान के शो में शिरकत की। साइरस ब्रोचा को 5वें नंबर पर एंट्री मिली। 6वें नंबर पर भेजाजैद हदीद ने शिरकत की। बता दें कि वह दुबई के रहने वाले हैं और वह सिर्फ इस  शो के लिए ही आए हैं। 7वें नंबर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी की एंट्री हुई।

8वें नंबर पर बेबिका ने शो पर घर के अंदर कदम रखा। शो में यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार की भी एंट्री हुई है। पलक पुरसवानी ने भी शो पर एंट्री की लेकिन फिलहाल वह घर से बाहर है। हालांकि सलमान खान ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया कि जजिस के साथ बैठीं पूजा भट्ट भी इस शो की 13वीं और आखिरी कंटेस्टेंट हो सकती है। फिलहाल इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।

बता दें कि इस बार बिग बॉस का घर देखने लायक है। घर काफी खूबसूरत दिख रहा है। घर के अंदर काफी कुछ चीजें नई दिखाई दे रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *