दिल्ली (एकता): आलिया भट्ट बॉलीवुड जगत की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में अपने करियर में मुकाम हासिल किया। अभिनेत्री अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने हर फिल्म में अलग अंदाज में रोल निभाया। फैंस उनकी एक्टिंग के काफी फैन हैं। हाल ही में उन्होंने पहली बार हॉलीवुड फिल्म में काम किया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आलिया किसी हॉलीवुड फिल्म में विलेन के रोल में पहली बार नजर आई। बता दें कि उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि इस फिल्म में गैल गैडोट और जेनी डॉर्नन लीड रोल में नजर आएंगे।

यह फिल्म मिशन को अंजाम देने के लिए कई मुसीबतों से गुजरती है। फिल्म के डायलॉग काफी शानदार हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने भी आलिया भट्ट से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर शेयर किया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे वो कुछ सीन्स में नजर आ रही है। विलेन के रोल में आलिया काफी दमदार दिख रही है। सबको उनकी एक्टिंग पसंद आ रही है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में फिल्म की शूटिंग की थी। वह पहली बार हॉलीवुड फिल्म पर काम कर रही है। यह फिल्म अभिनेत्री के लिए काफी खास है। बता दें कि आलिया भट्ट इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए ब्राजील गई थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे।

फिल्म की दूसरी स्टार कास्ट के साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया। आलिया ने हॉलीवुड में काम करने को बेहद खास बताया। अभिनेत्री ने कहा कि एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान सबने उनकी जरूरतों का काफी ख्याल रखा। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री की एक और फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी रिलीज होने वाली है।
