दिल्ली (एकता): शाहरुख खान बॉलीवुड के एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उनको फैंस प्यार से ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’, ‘किंग खान’ और ‘बॉलीवुड का बादशाह’ कहकर पुकारते हैं। वह अभिनेता होने के साथ साथ निर्माता और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान की पहचान भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी है। बता दें कि वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता हैं। उनकी झोली में इस समय 14 फिल्मफेयर अवार्ड्स हैं। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्स की मूर्ति भी बनाई हुई है। हाल ही में उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

बता दें कि शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन में नजर आने वाले हैं। हालांकि ‘कॉफी विद करण’ के अभी तक 7 सीजन आ चुके हैं। खास बात यह है कि शाहरुख हर सीजन में शामिल हुए हैं। यही नहीं ‘कॉफी विद करण’ शो के दौरान शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ की तैयारी कर रहे थे। अब वह इस शो के आठवें सीजन में नजर आएंगे, जोकि अगस्त या सितंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हो रहा है। इस बार अभिनेता करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन में अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि बेटे आर्यन खान के लिए आएंगे। आर्यन खान अपने बिग स्क्रीन डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। गोरी खान भी नजर आ सकती हैं।

आर्यन ने कुछ समय पहले अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया था। वह एक वेब सीरीज डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसका नाम ‘स्टारडम’ बताया जा रहा है। फिलहाल शाहरुख खान की बात करें, तो वह अभी ‘जवान’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख, सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ और फिर ‘डंकी’ में नजर आएंगे। वहीं जनवरी 2024 में शाहरुख, सलमान के साथ ‘टाइगर वर्सेज पठान’ के लिए शूट करेंगे।
