‘इमली फेम’ करण वोहरा के घर 11 साल बाद गूंजी किलकारियां, पत्नी बेला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

admin

दिल्ली (एकता): टीवी इंडस्ट्री के चहेते अभिनेताओं में से करण वोहरा ने अपनी खास पहचान बनाई हुई है। ‘इमली’ फेल एक्टर करण वोहरा का नाम चहेते सितारों क लिस्ट में शामिल है। हाल ही में करण वोहरा के घर खुशियों का माहौल बना हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह शादी के करीब 11 साल बाद पापा बने हैं। बता दें कि उनकी पत्नी बेला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

जानकारी के मुताबिक करण इमली में अथर्व के रोल में भूमिका निभा रहे हैं। करण की पत्नी बेला इन दिनों अपने मायके दिल्ली में हैं। वह उन्हें जल्द ही घर बुलाने वाले हैं। इतना ही नहीं दोनों कपल ने दिल्ली में अपने दोस्तों और पत्नी बेला के लिए बेबी शावर किया था। सोशल मीडिया पर बेबी शावर की तस्वीरें पोस्ट की। हालांकि ये तस्वीरें काफी वायरल हुई। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी ने पीच कलर का गाउन पहना हुआ था। वीडियो में करण और बेला काफई खुश नजर आए। गौरतलब है कि करण और बेला की शादी 2012 में हुई थी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bella Handa Vohra (@itsbellavohra)

बता दें कि बेला की प्रेग्नेंसी के समय करण उनके साथ नहीं थे। वह अपने बच्चों से दूर थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए रहना बहुत मुश्किल है। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी के साथ वीडियो कॉल जरूर करते रहते थे। गौरतलब है कि करण को सीरियल ‘महक’ से पहचान मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने शौर्य का किरदार निभाया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *