बेबी पिंक आउटफिट में नजर आई Alia Bhatt, चुलबुले अंदाज और नटखट स्टाइल ने जीता फैंस का दिल

admin

दिल्ली (एकता): आलिया भट्ट एक बॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर है। वह अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। वह हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों पर बनी रहती है। हाल ही में आलिया भट्ट को ब्राजील के एक इवेंट में गैल गैडोट के साथ सेल्फी लेते देखा गया। वह पिंक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थी। हर किसी की नजर उनसे हट नहीं रही थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार पिंक ड्रेस में उन्होंने अपने आपको ‘बार्बी’ कहा।

जानकारी के मुताबिक ब्राजील में हुए इवेंट में आलिया भट्ट बेबी पिंक शाइनी ब्रालेट के साथा मैचिंग एवरसाइज ब्लेजर और स्कर्ट के साथ पहने नजर आई। हर कोई उन्हें ‘बार्बी’ डॉल कहकर बुला रहा था। उन्होंने ड्रैस के साथ हार्ट ईयरिंग्स और ब्लैक हील्स पहनी हुई थी। उन्होंने इस ड्रैस में कई तस्वीरें क्लिक करवाई। इतना ही नहीं उन्होंने काफी चुलबुले अंदाज में पोज करवाए। उन्होंने हर अंदाज में तस्वीरें खिंचाई। आलिया ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘This Barbie is Jet Legged। उनकी बेड पर लेटी फोटो ने हर किसी को हैरान कर दिया। फैंस उनकी तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे।

गौरतलब है कि अभिनेत्री जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में लीड रोल में नजर आएगी। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ रणबीर सिंह, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार भी अपनी भूमिका निभाएंगे। आलिया की हर फिल्म काफी हिट रही है। वह अपनी हर फिल्म में अलग अंदाज में रोल अदा करती हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग के फैन हैं। उन पर हर तरह का रोल सूट बैठता है। उन्होंने अपने करियर में अपने दम पर ही पहचान बनाई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *