दिल्ली (एकता): शॉपिंग करना हर किसी की पहली पसंद होती है। इससे हर किसी के चेहरे पर अलग ही नूर झलकता है। लेकिन ज्यादातर यह नूर लड़कियों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर दिखता है। अब तो कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। लेकिन इससे भी सस्ती शॉपिंग हम आपको बताएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में आप 1000 रुपए में शॉपिंग कर सकते हैं। बता दें कि यहां शॉपिंग करने से आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा। जानकारी के मुताबिक मार्केट में आपको जींस, बैग्स, चश्मे, टॉप, नेकलेस आदि सब कुछ मिलता है। वो भी कम दामों में। राजधानी में 5 ऐसी सस्ते मार्केट हैं जहां आप जी भरके ब्रांडेड और फैशनेबल कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।
चांदनी चौक मार्केट
राजधानी की चांदनी चौक मार्केट काफी मशहूर है। जहां पर अगर कोई खरीदारी के लिए आ जाए तो उसका जाने का मन नहीं करता। यह मार्केट शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। जहां रंग-बिरंगी दुकानें हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेती हैं। इस मार्केट में लोग पैदल ही अंदर आ-जा सकते हैं। यहां शादी का भी हर सामान मिलता है और वो भी कम दामों में। लहंगे की कीमत सिर्फ 2000 से शुरू होती है।
सरोजनी नगर मार्केट
सरोजिनी मार्केट को कौन नहीं जानता। वह राजधानी सहित पूरे भारत में सबसे प्रसिद्ध है। इस मार्केट को फिल्मों, सीरियलों और गानों में भी लिया गया है। यहां लड़कियां सबसे ज्यादा कपड़े खरीदती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 50 रुपए में लड़कियों को अपने मन पसंद के टॉप मिल जाते हैं और 100 रुपए में जींस। हर यहीं कपड़े कहीं और से लिए जाएं तो आपको 1000 रुपए में भी नहीं मिलेंगे। बस यहीं बात है दिल्ली की सरोजिनी मार्केट की। यहां से आप अपने मन मुताबिक पैसे कम करवा सकते हैं। यहां लड़कियों के ही नहीं बल्कि लड़कों के भी काफी अच्छे कपड़े मिलते हैं। यह मार्केट सोमवार को छोड़कर पूरे सप्ताह खुली रहती है।
करोल बाग मार्केट
करोल बाग मार्केट भी किसी शॉपिंग से कम नहीं है। इस मार्केट में आपको वेस्टर्न से लेकर एथनिक कपड़ों की भी ढेरों वैरायटी मिल जाती हैं। यह दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट्स में से एक है। शॉपिंग करने वाले यहां से भी 100-100 रुपए में काफी अच्छी चीजें खरीदते हैं। यहां आसानी से चीजें मिल जाती हैं।
लाजपत नगर मार्केट
दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट से आप ट्रडिशनल कपड़े खरीद सकते हैं। लाजपत मार्केट एक तरह से जन्नत जैसी दिखती है। इसकी खासियत की बात करें तो यह मार्केट जूतों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। यहां जूते, सैंडल खरीदने के लिए बहुत सारे ऑप्शन मिल मिलते हैं। वो भी सिर्फ 300 रुपए में। इस मार्केट की और एक खास बात है कि यहां आपको सिर से लेकर पैर तक की हर चीज आसानी से मिल जाती हैं।
जनपथ मार्केट
कनॉट प्लेस का जनपथ मार्केट सबसे मशहूर है। यहां आपको हर ड्रेस, जूलरी सस्ते दामों पर मिलेगी। हैंडबैग तक सब कुछ कम दाम में मिलेगा। यहां कपड़ों की कीमत 200 रुपए में लेटेस्ट ट्रेंडिंग टॉप और 300 रुपए में जींस मिल जाएगी।